पहली होली पर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुलकित सम्राट, रेड चूड़ा... फूल वाली कुर्ती में खूबसूरत दिखी नई दुल्हन

3/26/2024 3:05:12 PM

मुंबई: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इसी महीने शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब शादी के बाद इस कपल ने अपनी पहली होली सेलिब्रेट की जिसकी प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर की। लुक की बात करें तो कृति को आइवरी शेड की कुर्ती में देखा जा सकता है, जिस पर ओवरऑल पेस्टल पिंक एंड पर्पलिश कलर का फ्लोरल प्रिंट था।

 

PunjabKesari

 

इस फिटिंग के कुर्ते में फुल स्लीव्स और डीसेंट कट नेकलाइन थी। वहीं इसका प्लेन दुपट्टा फ्लोरल एम्बॉस से सजा लग रहा था। उन्होंने अपने हाथों में शादी का लाल चूड़ा भी डाला हुआ था। इनके चेहरे पर मिनिमल मेकअप और बाल वेव्स में स्टाइल्ड किए हुए देखे जा सकते थे।

PunjabKesari

 

पुलकित इस दौरान पिंक पेस्टल ह्यूड कुर्ता पहने दिखाई दिया, जिसके अपर बटन्स को उन्होंने खुला रखा था। सीढ़ियों पर अपनी पत्नी के साथ बैठे पुलकित खुलकर प्यार जाहिर करते दिखे।  एक्ट्रेस ने पुलकित संग अपनी होली की तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें कपल एक-दूजे के रंग में रंगा नजर आया। 

 

PunjabKesari

 

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News