Adult Movie Case: अपने काले कारनामों के सबूत मिटा रहे थे राज कुंद्रा, पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने HC को बताई गिरफ्तारी की असली वजह

8/2/2021 11:21:55 AM

मुंबई: एडल्ट कंटेंट बनाने और उसे बेचने के मामले में गिरफ्तार बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने इसे अवैध करार दिया।

वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को अवैध करार देने वाली दलील के जवाब में सरकारी वकील अरुणा पाई ने कोर्ट को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असली कारण बताया है।अरुणा पाई ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा व्हाट्सएप ग्रुप और चैट डिलीट कर रहे थे। यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 


 

रिपोर्ट के मुताबिक,अरुणा पाई ने यह भी खुलासा किया कि मुंब्रई क्राइम ब्रांच ने दो ऐप से 51 पोर्नोग्राफिक फिल्में सीज की हैं जिन दो ऐप की बात की जा रही है रिपोर्ट्स में वह ऐप राज कुंद्रा की हैं, जिनका नाम बॉलीफेम और हॉटशॉट्स है। राज कुंद्रा की तरफ से उनके हॉटशॉट एप पर उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के साथ एक ईमेल शेयर किया गया था। प्रदीप बक्शी लंदन स्थित केनरिन कंपनी के मालिक हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। 20 जुलाई को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई और 27 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया।  27 जुलाई को राज कुंद्रा फिर कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।फिलहाल, राज कुंद्रा जेल में बंद हैं।

इस मामले में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी लेकिन पुलिस को अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी की कोई भूमिका नजर नहीं आई है हालांकि पुलिस की तरफ से शिल्पा शेट्टी को अभी क्लीन चिट भी नहीं दी गई है।
 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma