न्यू ईयर पर आयोजित सनी लियोन के डांस प्रोग्राम का जोरदार विरोध, प्रदर्शनकारियों ने फाड़े पोस्टर-बैनर

1/1/2022 10:52:39 AM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सनी लियोन के गाने मधुवन में राधिका नाचे के बाद लोग उनके खिलाफ काफी भड़के हुए हैं और उनका जोरदार विरोध कर रहे हैं। इसी बीच न्यू इयर के मौके पर पॉन्डिचेरी (पुड्डुचेरी) में आयोजित एक्ट्रेस के डांस प्रोग्राम का लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि उसे संभालने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा।

 

दरअसल, न्यू ईयर के मौके पर पॉन्डिचेरी (पुड्डुचेरी) में सनी लियोन को एक डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम के हजारों टिकट भी बिक गए थे। लेकिन ऐन मौके पर कई संगठनों ने सनी के इस प्रोग्राम का विरोध करना शुरू कर दिया। 30 दिसंबर के दिन पॉन्डिचेरी की बीच रोड पर कई संगठनों ने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद सनी लियोनी के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके पोस्टर, बैनर फाड़े गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  


हालांकि देशभर में हुए विरोध और चेतावनी के बाद गाना बनाने वाली कंपनी सारेगामा ने गाने के बोल और नाम बदलने का फैसला ले लिया है।

Content Writer

suman prajapati