लखनऊ में प्रियंका चोपड़ा का विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर-''नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं''

11/8/2022 8:38:42 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोमवार को अपने होमटाउन लखनऊ पहुंची। यहां उन्होंने यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया। प्रियंका चोपड़ा ने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। अपनी यात्रा पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के किए गए कामों को देखते हुए देखा गया।

इन सबके बीच प्रियंका के लखनऊ में उनका जमकर विरोध हुआ। इतना ही नहीं उनके नाम के पोस्टर भी लगाए गए। प्रियंका के लखनऊ दौरे को लेकर 'यू आर नॉट वेलकम सिटी आफ नवाब्स' के शहर भर में पोस्टर लगाए थे। 

गोमतीनगर में प्रियंका के बॉयकॉट के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर किसने लगवाए है इसके बारे में गोमतीनगर पुलिस अभी जांच कर रही है।अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। इससे साफ जाहिर है कि कुछ लोगों को प्रियंका के लखनऊ आने पर खुशी नहीं हुई है।


इसके अलावा एक और घटना घटी। दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के 1090 चौराहे पर थीं तो उनसे मिलने के लिए 1090 विमिन पावर लाइन की दीवार फांदकर एक युवक आ गया जिसे अरेस्ट कर लिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma