अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने अहमदाबाद में किया अपनी फिल्म ''तड़प'' का प्रचार!

11/25/2021 5:25:26 PM

नई दिल्ली/डिजिटल टीम। साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित 'तड़प' की मुख्य जोड़ी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है, जो 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होने के बाद, अब यह मुख्य जोड़ी अहमदाबाद में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंची है। अहमदाबाद में अपने दौरे के दौरान, अहान और तारा ने इस शहर की खूबसूरती का भरपूर लुत्फ़ उठाया।

 

यहाँ की लोकल मीडिया से बातचीत करने के साथ-साथ दोनों ने आगरा रेस्टोरेंट में प्रसिद्ध गुजराती थाली का स्वाद चखा व साथ ही अगोरा मॉल का भी रुख किया जहाँ वे अपने फैंस से खास मुलाकात करते हुए नज़र आये। अपनी डेब्यू फ़िल्म की रिलीज़ के लिए तैयार अहान के चेहरे पर खुशी साफ़ देखी जा सकती थी। वही, अहमदाबाद के निवासी अहान और तारा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नज़र आये। 

 

रॉ, इंटेंस, जोशीले और संगीत से भरपूर, 'तड़प' के ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुल मिलाकर, यह केवल एक औसत रोमांस फ्लिक नहीं है बल्कि एक संपूर्ण पैकेज है जो दर्शकों को उनकी सीटों के किनारे पर रखेगा। प्रीतम की कुछ दमदार ट्यून्स के साथ, इसने फिल्म की रिलीज के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

News Editor

Vikash thakur