नहीं रहे 'रोटी की कीमत', 'संग्राम' जैसी फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर,मुंबई के अस्पताल में ली अंत

5/11/2021 7:29:07 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश ग्रोवर का 10 मई को निधन हो गया है। सुरेश ग्रोवर ने मुंबई के जे जे हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। सुरेश ग्रोवर के निधन की खबर सुन एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

PunjabKesari

सुरेश के काम की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती के साथ की थी। उन्होंने मिथुन के साथ फिल्म ‘रोटी की कीमत’ बनाई थी
1987 में ऋषि कपूर के साथ फिल्म प्यार के काबिल बनाई थी।1993 में अजय देवगन की रिलीज हुई फिल्म ‘संग्राम’ के निर्माता सुरेश ही थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट हुई थी। इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड से निकलकर साउथ इंडस्ट्री तक पहुंच गया था।

PunjabKesari

सुनील शेट्टी के साथ मिलकर सुरेश ने एक फिल्म ‘ढाल’ भी बनाई हालांकि ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया और इस काम से दूर हो गए लेकिन 2014 में उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री में वापसी करने की कोशिश की इस बार उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म बनाई जिसका नाम ‘दुश्मन का खून पानी ह’ था। उन्होंने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन के साथ काम किया।  सुरेश ने एक्ट्रेस प्रिया से शादी की थी बताया जाता है की दोनों के बीच प्रेम प्रसंग कई दिनों तक चला जिसके बाद इस जोड़ी ने शादी कर ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News