जाने माने प्रोड्यूसर आरआर वेंकट का निधन, किडनी फेल होने के चलते गई जान

9/28/2021 10:19:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में कई मशहूर हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं, जिनके निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। अब हाल ही में मशहूर टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट के निधन की खबर से भी शोक की लहर दौड़ गई है। आरआर वेंकट 27 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 

 

बता दें, वेंकट का निधन किडनी फेल होने के चलते हुआ है। वह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
  
काम की बात करें तो आरआर वेंकट डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। उन्होंने साल 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की Damarukam, रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया। 

Content Writer

suman prajapati