Sad: प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

8/21/2022 1:50:34 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से बैक टू बैक दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों जहां 'गदर' डायरेक्टर अनिल शर्मा के पिता और दिग्गज निर्माता के सी शर्मा का निधन हुआ।

वहीं अब दिग्गज निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पहलाज निहलानी के सिर से मां का साया उठ गया है। उनकी मां का आज दोपहर 3:30 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

खुद भी काफी बीमार थे पहलान निलहानी

पहलाज निहलानी भी बीते महीनों काफी बीमार थे। उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि उनके तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार ने किसी को नहीं दी, लेकिन उनके नजदीकी दोस्त और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा उनकी कंडीशन की सारी खबर थी। पहलाज निहलानी को जून महीने में  डिस्चार्ज हुए थे। 

पहलान निलहानी ने 80 और 90 के दशक में कई बेहतीरन फिल्में बनाई हैं। 'शोला और शबनम', 'आंखें', 'आग ही आग' शामिल हैं। पहलाज निहलानी ने आखिरी बार गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वह 19 जनवरी  2015 से 11 अगस्त 2017 तक सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। 

 

 


 

Content Writer

Smita Sharma