'Chasing Happiness' प्रीमियर में पति निक संग छाईं प्रियंका, फ्रंटकट ड्रेस में दिखा स्टनिंग लुक

6/4/2019 10:23:58 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर की फ्रंट कट ड्रेस में हाॅट अवतार में दिख रही हैं। इस ड्रेस में नेट भी लगा है। मिनिमल मेकअप,ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

इस दौरान प्रियंका ने छोटे से ईयरिंग्स और ब्लैक हील कैरी की है। वहीं निक की बात करें तो वह फ्राॅर्मल सूट में हैडसम लग रहे हैं।

तस्वीरों में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि ये तस्वीरें निक की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'Chasing Happiness' के प्रीमियर की हैं। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जोनस ब्रदर्स के बचपन से लेकर अब तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।

 

उनके पैशन म्यूजिक करियर सभी के बारे में इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पता चलेगा।

इस डॉक्यूमेंट्री की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं जो ट्रेलर में देखा जा सकता है।

डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर 9 मई को रिलीज हो चुका है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की झलक नजर आई है।

डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की झलक दिखाई गई हैं। सिर्फ यह नहीं जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी इस ट्रेलर में नजर आई हैं। इसमें जोनस ब्रदर्स की कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे किसी ने आज तक नहीं देखा होगा।

यह डॉक्यूमेंट्री 4 जून को रिलीज होने वाली है। Chasing Happiness डॉक्यूमेंट्री को एमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। 

 

 

Smita Sharma