प्रियंका चोपड़ा से अपने रिश्ते पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

2/4/2017 10:12:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड में लिंकअप, ब्रेकअप, पैचअप बहुत ही आम है। कभी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी उनके नजदीकियों को लेकर बॉलीवुड में बहुत बातें होती थीं। उसके बाद, उनके बीच दरार की भी खबरें आयीं। 

अभिनेता अक्षय कुमार ने लगभग बारह साल बाद साफ़ कर दिया है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। इस अंतराल में दोनों ने एक भी फिल्म साथ नहीं की।

एक टीवी शाे के एंकर ने अक्षय से पूछा कि क्या आपने प्रियंका के साथ कभी काम ना करने की कमस खाई? इस पर अक्षय ने कहा 'ऐसी कोई बात नहीं है, मैंने प्रियंका के साथ पांच फ़िल्में की थीं। रानी मुखर्जी के अलावा मैंने सारी हीरोइनों के साथ काम किया है। अगर मौका मिले तो मैं जरूर प्रियंका के साथ काम करूंगा।'

अक्षय ने कहा, 'प्रियंका को यहां बुलाकर पूछिए कि क्या उन्हें मुझसे कोई प्रॉब्लम है।' 
दोनों ने इस अंतराल में कभी इस बारे में बात भी नहीं की। अक्षय कुमार से जब भी इस बारे में पूछा जाता था तो वे बात ही नहीं करते थे। बता दें अक्षय और प्रियंका आखिरी बार 2005 में 'वक्त' में साथ दिखे थे।