प्रियंका चोपड़ा की बेवफाई का किस्सा निकला झूठा, नहीं छोड़ी भंसाली की कोई फिल्म

8/7/2018 11:40:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी को खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं प्रियंका के अचानक भारत फिल्म छोड़ने पर सभी को काफी गहरा झटका लगा। हाल ही में फिर खबर आई थी कि प्रियंका ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म में भी आखिरी वक्त पर काम करने से मना कर दिया है। लेकिन अब संजय लीला भंलाली की टीम की तरफ से एक बयान आया है। उनका कहना है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार और सम्मान, हमने ऐसी कोई भी फिल्म साथ में डिस्कस नहीं की है। ये सिर्फ एक अफवाह थी। 

 


बता दें कि संजय फीमेल गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाल पर आधारित एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। प्रियंका और संजय ने बाजीराव मस्तानी, मैरी कॉम और डांस नंबर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में एक साथ काम किया है। 

Konika