जब हीरो-हीरोइन पर भारी पड़ी ये हाॅट वैंप, ''खूनी- धोखेबाज'' बन लूटी वाहवाही

8/6/2020 4:19:48 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेसस कई सालों से अपनी एक्टिंग से लोंगो का दिल जीता है।बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्ट्रेसस ने पर्दे पर पोजटिव किरदार के साथ-साथ नेगेटिव किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही लूटी है। चलिए आज हम आपको बी-टाउन की उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा कर फैंस का दिल जीता।

PunjabKesari

काजोल

काजोल ने फिल्म डीडीएलजे और करण अर्जुन में पोजीटिव  किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। वही फिल्म 'गुप्त' में नेगेटिव किरदार निभाकर हर किसी को हैरान किया था।
फैंस को काजोल का किरदार काफी पसंद आया था। इस फिल्म में काजोल के अलावा बॉबी देओल और मनिषा कोइराला ने अहम भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari

उर्मिला मातोंडकर

 फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' में उर्मिला मातोंडकर ने 'रिया' नाम की लड़की का किरदार निभाया था।रजत मुखर्जी द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म में उर्मिला के किरदार को फैंस के साथ-साथ क्रटिकों ने भी खूब सराहा था।

PunjabKesari

रेखा

 बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में नेगेटिव किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता लिया था। फिल्म में रेखा ने  'मैडम माया' का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार और रवीना टंडन  फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस किरदार के लिए रेखा को बेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था।

PunjabKesari

अरुणा ईरानी
 
अरुणा ईरानी ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि उनके इस किरदार के बाद से लोग उनसे नफरत करने लगे थे। खुद अरुणा भी फिल्म 'बेटा' में निभाए अपने सौतेली मां के किरदार को यादगार मानती हैं।

PunjabKesari

 प्रियंका चोपड़ा 

फिल्म 'ऐतराज़' आज भी दर्शकों को पंसद है। फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने 'सोनिया' का किरदार निभाया था। उनके नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने इतना पसंद किया गया था कि साल 2004 में उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News