अमेरिकन फैशन डिजाइनर Virgil Abloh का कैंसर के कारण निधन, प्रियंका चोपड़ा से लेकर करण जौहर ने व्यक्त किया शोक

11/29/2021 10:46:04 AM

मुंबई. अमेरिकन फैशन डिजाइनर Virgil Abloh का निधन हो गया है। Virgil कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के जंग हार गए। 41 की उम्र में Virgil ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। Virgil के निधन से फैशन में शोक की लहर है। हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया है।


प्रियंका चोपड़ा


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी में Virgil की तस्वीर शेयर कर शोक व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- बहुत जल्द चले गए। 


करण जौहर


फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टा स्टोरी में Virgil की तस्वीर शेयर कर दुख जाहिर करते हुए लिखा- ये दिल तोड़ने वाली खबर है। श्रद्धांजलि कितने प्रतिभाशाली फैशन डिज़ाइनर थे। वो जरूर याद किए जाएंगे। 


सोनम कपूर


एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिवंगत फैशन डिज़ाइनर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक्ट्रेस ने लिखा- यह बहुत दुखद है, मैं उनके परिवार के लिए महसूस करती हूं। इतना यंग और डायनामिक रेस्ट इन पीस। 


अभिषेक बच्चन


एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर Virgil के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने लिखा- रेस्ट इन पीस वर्जिल अबलोह।

Content Writer

Parminder Kaur