Back To Work:मां बनने के बाद प्रियंका ने करवाया पहला फोटोशूट,बैकलेस नेट ड्रेस तो कभी गाउन में New Mommy ने दिखाईं दिलकश अदाएं

2/2/2022 3:06:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस संग पहले बच्चे का स्वागत किया। पेरेंट्स बनने की जानकारी प्रियंका और निक ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। प्रियंका 39 की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं। हालांकि कपल ने ये नहीं बताया कि बेटा है या बेटी। वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया है।

दूसरी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है।  निक जोनास और प्रियंका पैरेंट्स बनने के बाद काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने बच्चे की देखभाल में जुटे थे।

वहीं अब देसी गर्ल अपने काम पर लौट आईं हैं। उन्होंने मां बनने के बाद पहली बार एक्ट्रेस हार्पर्स बाजार अरेबिया मैग्जीन के लिए स्टनिंग फोटोशूट करवाया। प्रियंका की ये  ग्लैमरस तस्वीरें गवाही दे रहे हैं कि प्रियंका मां बनने के बाद बेहद खुश हैं, खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने फरवरी महीने के लिए हार्पर्स बाजार मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। फरवरी के महीने को यूं ही लव और रोमांस का महीना माना जाता है।इस कलरफुल मौसम का प्रिय कलर येलो होता है तो इसका ध्यान रखते हुए प्रियंका ने इस मैगजीन के कवर पेज के लिए येलो ड्रेस चुनी। डीपनेक येलो ड्रेस में प्रियंका बेहद ही स्टनिंग दिख रही हैं। ड्रेस में ऊपर की ओर रफल स्लीव्स दी गई थी, जिसके साथ बस्ट लाइन को इन साइज रखा गया था। प्रियंका की इस तस्वीर से नजर हटा पाना आसान नहीं है।

दूसरे लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लैक बैकलेस नेट ड्रेस में कमाल की लग रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा की कातिलाना अदा देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है

 

इसके अलावा लैवेंडर कलर के इस खूबसूरत गाउन में प्रियंका चोपड़ा किसी प्रिंससेस से कम नहीं लग रही हैं। आउटफिट में डीप प्लंजिंग नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ शोल्डर्स की डिजाइन को ब्रॉड कट रखा था। अपने इस लुक को पीसी ने इटैलियन लग्जरी जूलरी ब्रांड Bulgari के लेयर्ड नेकपीस के साथ स्टाइल किया था, जिसके साथ बुशी आईब्रो-मेसी बन और चमकदार होंठ उनकी सुंदरता बढ़ा रहे थे। फैंस पीसी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स  में नजर आई थी। इस फिल्म वह सती का रोल प्ले किया था। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ दिखाई देंगी। इसके बाद वह फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma