Christmas 2021: सेलिब्रेशन में रोमांटिक हुए लव बर्ड निकंयका, लेडीलव प्रियंका को गोद में बिठा निक ने किया Kiss

12/26/2021 1:59:38 PM

 लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। भले ही पीसी इंडिया में नहीं है लेकिन विदेशों में भी वह हर फेस्टिवल को पति निक जोनस और परिवार वालों के साथ शानदार अंदाज में मनाती हैं। फिर चाहे दीवाली हो या होली।

PunjabKesari

वहीं 25 दिसंबर को लवबर्ड प्रियंका और निक ने क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की छोटी सी झलक निक ने फैंस के साथ शेयर की। क्रिसमस में प्रियंका चोपड़ा नके गायक पति निक जोनस से खूब प्यार मिला।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में निक और प्रियंका अपने तीनों डाॅग्स के साथ क्रिसमस ट्री के पास पोज दे रहे हैं। प्रियंका और निक के आसपास ढेरों गिफ्ट रखे भी दिखाई पड़ रहे हैं। तस्वीर में निक अपनी लेडी लव को अपने गोद में बिठा उनके गालों पर किस कर रहे हैं। वहीं किस पाकर प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 

 निक और प्रियंका की ये तस्वीर काफी रोमांटिक लग रही है। इसके साथ निक ने कैप्शन में लिखा-हर किसी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार के लिए।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

काम की बात करें तोप्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैट्रिक्स' हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई थीं। इसके अलावा पीसी ने हाल ही में  हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। वह कैटरीना कैफ और आलिया के साथ बाॅलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News