Black Lives Matter: अमेरिका में चल रहे प्रोटेस्ट में पति संग शामिल हुईं प्रियंका की प्रेग्नेंट जेठानी, देखें तस्वीरें

6/8/2020 10:01:35 AM

लंदन: अमेरिका के कई शहरों में इन दिनों नस्लीय हिंसा के खिलाफ काफी प्रदर्शन हो गया है।श्वेत पुलिस अधिकारी की हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। इस प्रदर्शन में अब तक कई स्टार्स भी हिस्सा ले चुके हैं।

हाल ही में  प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और एक्ट्रेस जेठानी सोफी टर्नर भी शामिल हुईं। इस दौरान सोफी और उनके पति जो जोनस भी नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें जो जोनस ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कपल मास्क पहने नजर आ रहा है।

तस्वीरों के अलावा जो ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दोनों सभी के साथ  'No justice, no peace' बोलते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सोफी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वह आए दिन पति जो जोनस के साथ अमेरिका की सड़कों पर स्पाॅट होती रहती हैं। सोफी सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा फैंस के साथ अपनी तस्वीरें करती हैं।

 

सोफी और जो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपल साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद पिछले साल मई महीने में दोनों ने धूमधाम से परिवार की मौजूदगी में शादी की। जानकारी के लिए बता दें कि सोफी और जो ने पहली शादी लॉस वेगस में की इसके बाद फ्रांस में भी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शानदार तरीके से दूसरी शादी की।  

View this post on Instagram

Listen. Learn. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

Smita Sharma