पति संग अलग होने की खबरों के बीच प्रियंका ने निक जोनस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- ''बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं आई लव यू''

11/26/2021 12:00:56 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई है। इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने थैंक्सगिविंग डे पर पति निक जोनस के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, इसके साथ एक्ट्रेस ने प्यारा नोट भी लिखा है। 

PunjabKesari
प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली में प्रियंका निक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ब्राउन ड्रेस पहनी हुई है। लाइट मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं निक ब्राउन जैकेट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताए प्यारे पल संजोए गए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त, फैमिली...आई लव यू निक जोनस। सभी को हैपी थैंक्सगिविंग।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं निक ने भी प्रियंका का साथ ये तस्वीर शेयर की है और खुद को उनका आभारी बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें प्रियंका ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'जोनस' सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि वह और निक अलग हो रहे हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ निक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके बाद प्रियंका हाल ही जोनस ब्रदर्स के साथ एक रोस्ट शो में दिखीं, जिसमें उन्होंने पति निक को खूब जमकर रोस्ट किया। रोस्ट के दौरान ही प्रियंका ने बच्चों और फैमिली को लेकर ऐसा जोक क्रैक कर दिया था कि निक की सांसें ही थम गईं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News