'हैप्पी बर्थडे डैड' पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं प्रियंका, बचपन की तस्वीर शेयर कर बोलीं-'हम रोज आपको मिस करते हैं'

8/24/2022 9:04:13 AM

मुंबई: देखा गया है कि पिता और बेटे से ज्‍यादा बाप-बेटी का रिश्‍ता ज्‍यादा स्‍पेशल होता है क्‍योंकि इन दोनों के बीच का बॉन्‍ड बिना कुछ कहे भी काफी मजबूत बन जाता है। हर लड़की अपने पिता के साथ एक इमोशनल रिश्ता शेयर करती है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। चाहे बेटी कितनी ही बड़ी क्यों ना हो जाए वह अपने पिता के लिए हमेशा छोटी बच्ची रहती है।

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी उन्हीं में से एक हैं। प्रियंका अपने पिता के बहुत करीब थी। वह उनकी  लिटिल गर्ल हैं इसका टैटू भी उन्होंने अपने हाथ पर बनाया हुआ है। जब भी पिता की बात होती है तो वह इमोशनल हो जाती हैं। हाल ही में पिता की  बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका एक बार फिर उनकी यादों में खो गईं। प्रियंका ने पिता को याद करते हुए बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में पीसी  उनके साथ बर्फ में खेलती नजर आ रही हैं। पीसी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको रोजाना मिस करते हैं।' फैंस प्रियंका की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। पीसी आखिरी बार अमेरिकी फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था। उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो एंडिंग थिंग्स इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह  फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

Content Writer

Smita Sharma