Adorable Pic: फादर्स डे पर बेटी संग निक जोनस की प्यारी तस्वीर, पापा के सहारे अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करती दिखीं मालती

6/20/2022 9:29:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड और हाॅलीवुड के फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम  मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। बेटी के जन्म के बाद से ही निकयंका की खुशी का ठिकाना नहीं है।

PunjabKesari

प्रियंका की बेटी मालती करीब 100 दिनों तक हॉस्पिटल के एनआईसीयू में रही थीं। जब से बेटी मालती घर लौटी है प्रियंका और निक उसके साथ वक्त बिताने का एक लम्हा नहीं छोड़ते। प्रियंका अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही मां मधु के बर्थडे पर उन्होंने लाडली की प्यारी सी तस्वीर शेयर की थीं। वहीं अब एक बार फिर प्रियंका ने इंस्टा पर अपनी लाडो रानी की तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari
 

दरअसल, 19 जून को फादर्स डे था। इस खास दिन  प्रियंका ने बेटी मालती की तरफ से निक जोनस के लिए दिल छू लेने वाला फादर्स डे पोस्ट लिखा। तस्वीर में मालती पापा निक के साथ नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

हालांकि तस्वीर में पापा और बेटी में से किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है। निक बेटी मालती को हाथों से पकड़कर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। लुक की बात करें तो मालती रेड कलर की फ्राॅक में बेहद क्यूट लग रही हैं।

PunjabKesari

नन्हीं मालती ने सिर पर क्यूट सा हेयरबैंड लगाया है। उन्होंने पैरों में पापा निक संग मैचिंग स्नीकर्स पेयर किए हैं। जहां मालती के स्नीकर्स पर M लिखा है। वहीं निक के एक शूज पर MM's और दूसरे शूज पर Dad लिखा है यानि मालती मैरी के पापा। पोस्ट के साथ प्रियंका ने लिखा- 'हैपी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। वापस आने का कितना अच्छा दिन है। आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।'

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने बेटी मालती की एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह नानी मधु चोपड़ाकी गोद में खेलती नजर आ रही थी। एक ही फ्रेम में तीनों पीढ़ियों को देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए थे। प्रियंका और मधु चोपड़ा मालती को खूब लाड करती नजर आ रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निकयंका ने जनवरी में एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया था। प्रियंका की बेटी कीजनवरी में प्रीमैच्योर डिलिवरी हुई थी और तभी से वह एनआईसीयू में 100 दिन रही। प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती को 8 मई को मदर्स डे के मौके पर घर लाए और उसके स्वागत के लिए अमेरिका वाले घर में एक पूजा भी रखी थी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News