बॉयफ्रेंड निक के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोली प्रियंका, कहा- हम दोनों एक दूसरे...

7/14/2018 4:15:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अब प्रियंका ने निक के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है। 

एक मैग्जीन इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि हम एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे खयाल से ये निक लिए भी एक अच्छा अनुभव होगा। गोवा मे ट्रिप और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी पर प्रियंका ने कहा कि ये पल बहुत खूबसूरत थे, निक ने भी अच्छा समय बिताया।

प्रियंका ने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ सफर करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है मगर मेरे लिए ये एक रूटीन की तरह है। मेरी तो पूरी जिंदगी सफर करने पर ही है। मेरा हर दो हफ्ते में घूमने का प्लान बनता है। कभी साथ में दोस्त होते हैं कभी परिवार। मेरे लिए ये नॉर्मल है। 

बता दें कि प्रियंका और निक दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। इस कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इस बार न्यूयॉर्क में ही निक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 


 

Punjab Kesari