पति जो जोनस संग समंदर में चिल करती दिखीं प्रियंका की जेठानी Sophie Turner, पर्पल बिकिनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3/3/2022 12:57:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों सोफी टर्नर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आईं थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले सोफी को पति जो जोनस और बेटी विला जोनस के साथ देखा गया था। इस दौरान तस्वीरों में उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरने लगीं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका की जेठानी को समंदर किनारे बिकिनी पहने चिल करते देखा गया। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आया। सोफी की इन तस्वीरों के बाद एक बार फिर उनकी प्रेगनेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

 

सामने आई तस्वीरों में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम सोफी टर्नर को पति जो जोनस के साथ समंदर में चिल करते देखा जा सकता है।

 

इस दौरान एक्ट्रेस पर्पल बिकिनी पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। चेहरे पर शेड्स और हाई बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस दौरान उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।


कई तस्वीरों में प्रियंका की जेठानी समंदर किनारे रेत में रनिंग करती भी दिख रही हैं।


बता दें, सोफी टर्नर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और निक जोनस की भाभी हैं। 26 जेठानी सोफी पति जो जोनस संग अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कपल को पहले से 1 साल की एक बेटी है, जिसका नाम विला (Willa) है।  

Content Writer

suman prajapati