मुंबई वापस लौटीं प्रियंका, कैजुअल ऑउटफिट में दिखीं को-एक्टर के साथ

10/3/2019 6:18:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है और उसी के लिए, वह अलग शहरों, रियलिटी शो और अन्य प्लेटफार्म पर जा रही हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। देखिए तस्वीरें-

प्रमोशन के लिए दिल्ली जाने वाली एक्ट्रेस अब मुंबई वापस आ गई है। उन्हें उनके को आर्टिस्ट रोहन सराफ के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने मैचिंग हील्स के साथ डार्क मैरून फुल स्लीव्स आउटफिट पहना हुआ था। दूसरी ओर, रोहन एक ब्राइट टी-शर्ट में थे, जिसके ऊपर जैकेट और मैचिंग पैंट थी।

शोनाली बोस द्वारा डायरेक्टेड 'द स्काई इज़ पिंक ’में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ-साथ रोहन भी शामिल हैं।  

प्रियंका और फरहान इस फिल्म में कपल की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं जायरा उनकी बेटी के रूप में दिखाई देंगी।

यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Edited By

Akash sikarwar