दिल गार्डन-गार्डन हो गया...भारत घूमने के बाद घर लौटी प्रियंका ने बेटी को दी जोर की झप्पी,पत्नी और बेटी को देख खिला निक का चेहरा

11/10/2022 2:58:30 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया लौटी थीं। 3 साल बाद इंडिया लौटने के बाद से पीसी के चेहरे पर एक अलग सा ही सकून देखने को मिला था। पीसी काम के सिलसिले में भारत आईं थीं। वहीं अब अपना काम खत्म कर पीसी विदेश लौट गई हैं।

कैलिफाॅर्निया पहुंचने की जानकारी प्रियंका ने इंस्टा पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी। शेयर की तस्वीर में प्रियंका अपनी 10 महीने की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस के साथ नजर आ रही है।

तस्वीर में जहां पीसी अपनी लाडली को बाहों में लिए दिख रही हैं। वहीं निक दोनों को बेहद ही प्यार से निहार रहे हैं। बेटी को सीने से लगाने की खुशी पीसी के चेहरे पर साफ दिख रही है। तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-Home। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो प्रियंका के पास एंडिंग थिंग्स,इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी जैसे कई प्रोजैक्ट हैं। देसी गर्ल प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल में भी दिखाई देंगी। वहीं प्रियंका  फरहान अख्तर की बाॅलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Content Writer

Smita Sharma