Video Viral: प्रियंका ने अपनी कुक के साथ की भगवान की आरती, ''देसी गर्ल'' के इस अंदाज पर बावरे हुए फैंस

1/7/2022 3:51:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने देसी अंदाज को नहीं भूलतीं। उन्हें अक्सर कई मौकों पर देसी वाइब्स देते देखा गया है। इसके साथ ही उनके दिल में कई बार दूसरों के प्रति खूब प्यार की भावना भी देखने को मिलती है। इसी बीच प्रियंका का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में शेफ के साथ आरती करती नजर आ रही हैं। पीसी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी शेफ Sami Udell के साथ आरती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पति निक जोनस अपनी पत्नी के पीछे खड़े दिख रहे हैं। इस दौरान येलो साड़ी में प्रियंका का देसी लुक देखने को मिल रहा है। वहीं निक जोनस कुर्ता पायजामे में नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो को देख फैंस प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें, प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो पिछले साल नवंबर का है, जिसमें वो पति संग दीवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजा करती नजर आईं थीं।
  

Content Writer

suman prajapati