सोनम संग प्रियंका-निक की क्वालिटी टाइम बिताते की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

10/9/2018 11:55:24 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  इन दिनों शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ इटली के लेक कोमो में क्वालिटी टाइम बिताते की हैं।

 

दरअसल, दोनों कुछ समय पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इंगेजमेंट में शरीक होने गए थे। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। 


इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज में देखने को मिला। कभी प्रियंका निक के सहारे लेटे नजर आईं तो कभी निक उनका हाथ थामें दिखे। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से बातें कर खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए।

 

यहां दोनों काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए हैं। दोनों की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निक और प्रियंका के साथ यहां सोनम कपूर भी अपने पति अंगद अहूजा के साथ नजर आईं। इस दौरान सब काफी मस्ती करते दिखे।

 

बता दें कि बीते दिनों ही खबरें आईं हैं कि दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक निक और प्रियंका ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को शादी के लिए फाइनल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक फाइनल डेट तय होना अभी बाकी है लेकिन नवंबर के अंत प्रियंका और निक शादी कर लेंगे। उनकी यह शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में होगी।

 

 

 

 

 

 

Neha