मुकेश अंबानी समेत निकयांका की संगीत और मेंहदी सेरेमनी में पहुंचे ये स्टार्स

12/1/2018 12:41:20 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका और निक के घरवाले इस शादी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ-साथ सारे मेहमान और घरवाले उम्मैद भवन पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न 4 दिन तक चलता रहेगा। इसकी शुरूआत बीते दिन से हो चुकी है। वहीं अब इस राॅयल शादी के लिए अंबानी परिवार जोधपुर पहुंच चुका है। इसके बाद कुछ तस्वीरें सामने आ रहे है।

प्रियंका-निक की शादी के लिए  बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ पहुंचे। वहीं एेसा पहली बार हुआ है कि अनंत अपनी गर्लफ्रेंड राधिका के साथ किसी फंक्शन में शामिल होंगे। 

 फैशन डिजाइनर सब्यसाची को भी जोधपुर एयरपोर्ट पर देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका शादी वाले दिन सब्यसाची द्वारा डिजाइन आउटफिट पहन सकती हैं।  प्रियंका की इंटरनेशनल दोस्त लिलि सिंह को भी जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लिली भी दोस्त की शादी के लिए यूएस से आई हैं। 

इसके अलावा यास्मीन अल मसरी भी कल जोधपुर पहुंच गई,  बता दें कि यास्मीन ने 'क्वांटिको' में प्रियंका के साथ काम किया है और वो देसीगर्ल की काफी अच्छी दोस्त हैं। एक्टर जोनाथन टकर भी भारत पहुंच चुके है, जो कि हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं।

वहीं निक के परिवार के लोगों की बात की जाए तो निक के भाई केविन जोनास तो 2 दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शरीक होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं।इसके अलावा निक के दूसरे भाई जो जोनास भी निक-प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए अपनी गर्लफ्रैंड के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं।

बता दें कि प्रियंका की संगीत सेरेमनी के लिए के उम्मेद पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। संगीत सेरेमनी की थीम राजस्थानी रखी गई है। प्रियंका की शादी के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों गेस्ट शामिल होंगे।

इस शादी की सबसे पहली मेहमान सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं। 

Neha