लंदन के रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे निकयंका, पत्नी प्रियंका का हाथ थाम निक ने दिए पोज

12/30/2018 12:52:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाने के बाद इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन दिनों ये कपल लंदन में छुट्टियां बिता रहा है।

हाल ही में निकयंका लंदन के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। 

इस दौरान प्रियंका ग्रीन ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट पहने हुए रॉयल अंदाज में नजर आईं, वहीं निक ब्लैक कोट के साथ पैंट पहने हुए कूल अंदाज में दिखे।

हमेशा की तरह निक पत्नी प्रियंका का हाथ थामें हुए उनकी केयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कपल ने मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज दिए।

तस्वीरों में निकयंका की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरों में दोनों की खुशी को साफ देखा जा सकता है। 


दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून

खबरों की मानें को प्रियंका-निक 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। दोनों मोंटरियोक्स में वक्त बिताएंगे। दोनों 10 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापसी करेंगे।

इसके बाद ये कपल न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन रवाना होंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हनीमून से लौटने के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के अगले शैड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी।

वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह लॉस एंजेलिस जाएंगी, जहां उनकी तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि अभी तक वेन्यू के बारे में फैसला नहीं किया गया है। 


 

Neha