प्रियंका-निक के घर आया करोड़ों का मेहमान, यूएस लौटते ही पति को किया Kiss

3/13/2019 4:35:23 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूएस लौट चुकी हैं। यूएस पहुंचते ही निक ने पत्नी को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। प्रियंका और निक के घर में एक नया मेहमान आया है, जिसका नाम उन्होंने'एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस' रखा है। 

दरअसल, निक ने प्रियंका को ब्लैक कलर की मर्सडीज कार गिफ्ट की है। बता दें कि ये Mercedes-Maybach है, जिसकी कीमत भारत में 10.50 करोड़ रुपए है। प्रियंका ने कार से फोटो भी शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका का पेट डॉग भी नजर आ रहा है।

साथ ही प्रियंका और जोनस किस करते हुए भी नजर आए। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, जब हबी नंबर 1 पर आए तो वाइफी को कार मिलती है। इंट्रोड्यूसिंग एक्सट्रा चोपड़ा जोनस। हा...हा। आई लव यू बेबी। बेस्ट हसबैंड एवर। प्रियंका ने कार के ब्रांड को भी इस पोस्ट में टैग किया है।

बता दें कि पिछले दिनों निक जोनस का नया एलबम 'सकर' लॉन्च हुआ था। द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। जिसके बाद जोनस ब्रदर्स के साथ-साथ प्रियंका भी काफी एक्साइटेड हैं। 

Neha