नवंबर में जोधपुर के इस किले में सात फेरे लेंगे प्रियंका-निक! जानें शादी से जुड़ी अपडेट

10/6/2018 11:42:34 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

खबरों के मुताबिक निक और प्रियंका ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को शादी के लिए फाइनल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक फाइनल डेट तय होना अभी बाकी है लेकिन नवंबर के अंत प्रियंका और निक शादी कर लेंगे। उनकी यह शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में होगी।

बता दें कि प्रियंका और निक के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नवंबर में शादी को लेकर एक्साइटेड थे।

लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते दोनों ने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। रणवीर-दीपिका इटली के लेक कोमो होटल में शादी करने वाले है।

Neha