प्रियंका-निक के रिसेप्शन की पहली तस्वीरें आईं सामनें, आप भी डाले एक नज़र

12/4/2018 11:14:41 PM

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन में रॉयल वेडिंग की । 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 को हिंदू रिवाज से शादी हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनका पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित किया गया है।

वेन्यू की सबसे पहली तस्वीरें हम आपको दिखा रहें हैं। दोनों के नाम का पहला अक्षर 'NP' को बेहद की शानदार तरीके से डोकोरेट किया गया है।

वहीं निक जोनस की बात करें तो वो सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट के साथ व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की शर्ट पहनी हुई है।  

इनमें देखा जा सकता है प्रियंका की मां मधु चोपड़ा काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है।

बता दें कि प्रियंका ने शादी के लिए राल्फ लॉरेन का व्हाइट गाउन पहना था, जबकि निक ने ब्लैक सूट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी की।


बता दें कि इस जोड़ी ने दो दिन पहले ही जोधपुर के उम्‍मेद भवन में शाही ठाठ-बाट से क्रिश्‍चन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।


इस शादी के संगीत और मेंहदी में कैसी मस्‍ती हुई, वो तो प्रियंका कुछ फोटो पोस्‍ट कर अपने फैंस को दिखा ही दिया है।

Pawan Insha