निकयांका ने नहीं दिए मेहमानों को शादी के कार्ड, इस अंदाज में किया था इनवाइट

12/3/2018 2:13:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। निकयांका की शादी में केवल उनके परिवार के 80 सदस्य ही शामिल हुए। वहीं अब दोनों की शादी के न्यौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

नहीं छपे थे शादी के कार्ड

प्रियंका और निक की शादी को बेहद भी गोपनीय रखा गया था। इस शादी में शामिल होने के लिए केवल 80 लोगों को ही न्यौता दिया गया था। वहीं दोनो की शादी का कोई भी कार्ड भी सामने नहीं आया था। हाल ही में प्रियंका की मां ने कार्ड न छपने की सच्चाई को बताया है। मधु चोपड़ा बताया कि हमने शादी के कोई प्रिंट नहीं करवाए है क्योंकि हमें इसकी जरुरत नहीं पड़ी।

व्हाट्सअप इनवाइट भेजा गया

प्रियंका की शादी में शामिल होने वाले लोगों को व्हाट्सअप इनवाइट भेजा गया था। इसके साथ ही जरुरी लोगों को फोन द्वारा इनविटेशन दिया गया था। 

होमटाउन बरेली में हुआ जश्न

चाहे बरेली की लड़की प्रियंका चोपड़ा ने अपने होमटाउन में किसी को भी न्यौता नहीं दिया था, लेकिन इसके बाद भी वहां के लोगों ने प्रियंका की शादी होने पर काफी जश्न मनाया। इतना ही नहीं लोगों ने प्रियंका को शादी के बाद बरेली आने के लिए भी कहा। 

 

शादी में सास- ससुर से मिला खास तोहफा

खबरों की मानें तो प्रियंका के सास-ससुर ने अपनी बहू को एक खास तोहफा दिया। यह तोहफा डायमंड  के इयरिंग हैं। इनकी कीमत 79,500 डाॅलर(55.46 लाख रुपए) बताई गई है। 

शनिवार को हुई मेंहदी और संगीत सेरेमनी


बता दें कि प्रियंका ने शनिवार को अपने हाथों पर निक के नाम की मेंहदी लगाई थी। इस दौरान की तस्वीरें दोनों ने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। संगीत सेरेमनी की बात करें तो इसका थीम राजस्थानी रखा गया था। इस सेरेमनी में निक और प्रियंका की फैमिली ने काफी धमाल किया। 

शादी के बाद 2 रिसेप्शन

बता दें कि निकयांका शादी के बाद दो रिसेप्शन देेगे। एक रिसेप्शन कल यानि 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को दिया जाएगा हालांकि इस रिसेप्शन पार्टी की डेट सामने नहीं आई है। 
 

Konika