घर की लक्ष्मी संग पहली दीवाली:लंहगा चोली में मम्मी-पापा के साथ ट्विनिंग किए प्यारी लगी मालती मैरी,सात समंदर पार प्रियंका ने यूं मनाया त्योहार

10/26/2022 10:11:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस संग सात समंदर पार रहती हैं लेकिन वह अपने भारतीय कल्चर को नहीं भूली हैं। यूएस में पति और बेटी संग बसी  प्रियंका हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे वह  होली हो या करवाचौथ। वहीं 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। ऐसे में प्रियंका ने भी पति निक, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और  और ससुराल वालों संग दीवाली मनाई। प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली संग अपने घर में लक्ष्मी पूजा की  जिसकी तस्वीर निक ने इंस्टा पर शेयर की है। प्रियंका और निक के लिए ये दीवाली बेहद खास थी।

दरअसल, निकयंका की मालती मैरी के साथ ये पहली दीवाली है। बेटी की पहली दीवाली को खास बनाने में निकयंका ने कोई कमी नहीं छोड़ी। दीवाली पूजा में जोनस फैमिली ट्विनिंग किए नजर आईं। लुक की बात करें तो प्रियंका ग्रे प्लाजो पैंट के साथ  गोल्डन चोली में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ प्रियंका ने प्लाजो से मैचिंग लाॅन्ग श्रग पेयर किया था। प्रियंका ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था।

मांग में सिंदूर, माथे पर छोटी सी बिंदी, लिपस्टिक, झुमके, कड़ा, गोल्ड चेन पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो पीसी ने बन बनाकर उस पर गुलाब के फूल लगाए हैं। वहीं निक कुर्ता-पजामे में काफी जच रहे हैं।

हालांकि इन तस्वीरों में कपल की लाडली मालती मैरी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। नन्हीं मालती मैरी ग्रे कलर के लहंगा चोली में बेहद प्यारी लगी। एक तस्वीर में जहां कपल बेटी के साथ पोज दे रहा है। तस्वीर में मालती मैरी पापा की बाहों में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक बेटी संग हवन करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों के साथ निक ने लिखा-'मेरे ️प्यार के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।'

Content Writer

Smita Sharma