24 घंटे में प्रियंका-निक के कोविड-19 फंडरेजर में भारत के लिए जुटाए 2 करोड़ 50 लाख रुपए,कपल ने डोनेट करने वालों को कहा ''शुक्रिया''

5/1/2021 7:03:18 AM

मुंबई: डेडली वायरस कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया है। कोरोना के चलते देश की हालात बेहद बदतर होती जा रही है।  ना तो अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह है और ना ही श्मशान घाट में मृतकों के लिए देश को इस गंभीर परिस्थिति से बाहर निकलने में कई स्टार्स भी जुटे हुऐ हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस  भी इन बुरी परिस्थितियों में देश की मदद के लिए आगे आए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने फोलोअर्स से भारत की मदद की गुहार लगाई थी।प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद की अपील की थी।

PunjabKesari

वहीं अब निकयंका ने 2 करोड़ 87 लाख रुपए का डोनेशन जमा कर लिया है।खास बात ये है कि महज 24 घंटों में ही इस फंडरेजर के जरिए उन्होंने इतना डोनेशन इकट्ठा किया। इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी।एक्ट्रेस ने इस वीडियो के जरिए उन लोगों को शुक्रिया किया है, जिन्होंने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

 

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है - 'टुगेदर फॉर इंडिया. आप सभी की मदद, सपोर्ट और डोनेशन के लिए शुक्रिया. आप सभी का सहयोग भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खिलाफ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे यकीन है कि हमने जिस गति से शुरुआत की है, उसे आगे भी जारी रखेंगे। कृपया डोनेट करें।'

PunjabKesari

 

बता दें कि  प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास संग मिलकर भारत के लिए एक कोविड-19 फंडरेजर की स्थापना की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से मदद की अपील की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News