बेटी संग निकयंका का पहला ईस्टर डे: पति निक संग प्रियंका की रोमांटिक Easter डेट, तस्वीरें देख फैंस बोले-''आपकी लिटिल बनीं कहां''

4/18/2022 12:52:34 PM

मुंबई: लगभग 2 साल तक कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद आखिरकार लोगों की लाइफ नाॅर्मल ट्रैक पर लौट रही हैं। अब हर कोई  त्योहार को पहले जैसे धूमधाम से मना रहे हैं। इस साल 17 अप्रैल को पूरे विश्व में ईस्टर का पवित्र दिन मनाया गया। हर किसी ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर कीं। बाॅलीवुड में भी इस त्योहार का जश्न देखने को मिला। इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका ने लॉस एंजेलिस  में पति निक जोनस संग ईस्टर डे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की।

PunjabKesari

प्रियंका ने बनी इयर वाले कपकेक, वाइन के गिलास और स्वादिष्ट से दिखने वाले खाने की तस्वीरें भी शेयर कीं।  बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक का यह पहला ईस्टर है हालांकि इन तस्वीरों में कपल की बेटी नहीं दिखाई दे रही है। पहली तस्वीर में प्रियंका ग्रीन झाड़ी के सामने निक संग मुस्कुराते हुए सेल्फी लेती दिख रही हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में दोनों के ऊपर बड़े-बड़े खरगोश के कान भी दिख रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो प्रियंका ने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। उनके कूल सनग्लासेस, हूप इयररिंग्स और हील्स प्रियंका के ओवरऑल गॉर्जियस लुक को पूरा कर रहे हैं। निक प्रिंटेड टी-शर्ट और कैजुअल ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक ने गार्डन के बीच एक-दूसरे के बेहद क्लोज दिख रहे हैं।

PunjabKesari

तीसरी तस्वीर वह सेल्फी ले रही हैं।चौथी तस्वीर में निक को डाइनिंग टेबल के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।'

PunjabKesari

जहां एक तरफ फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस उनसे उनकी लाडली के बारे में पूछ रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। उनके घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। प्रियंका की बेटी अब 3 महीने की होने वाली है लेकिन उन्होंने ना तो अपनी लाडली की एक तस्वीर शेयर की हैं और ना ही उसके नाम का खुलासा किया है। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'टेक्स्ट फॉर यू' में देखी जाएंगी।उनके पास शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास 'द सीक्रेट डॉटर' पर आधिरित एक फिल्म और भी जिसमें वह सियाना मिलर के साथ देखी जाएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ औ प्रियंका चोपड़ा हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News