एक बार फिर प्रियंका ने ग्लैमरस लुक से खींचा फैंस का ध्यान,  Snake Print ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं

12/15/2021 3:52:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह रिलीजिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं प्रियंका ने भी जमकर इसकी प्रमोशन शुरू कर दी है। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


लुक की बात करें तो ब्लैक एंड व्हाइट कलर की यानि स्नेक प्रिंट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

 

इस ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन पत्ती वाले इयररिंग्स पहने हुए हैं और खुले बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करते हुए प्रियंका अपने बालों को लहराते हुए कैमरे के सामने कातिलाना पोज दे रही हैं। फैंस को उनका ये लुक खूब पसंद आ रहा है। 


बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' की रिलीजिंग को लेकर बेहद एक्साइटड हैं। इसके वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अहम भूमिका में दिखेंगे।


 

Content Writer

suman prajapati