Pics:लंच डेट पर निकयंका का रोमांटिक अंदाज, बेटी दामाद संग मधु चोपड़ा ने लिया ड्रिक्स का मजा

8/14/2021 1:38:10 PM

लंदन: बी-टाउन इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और हाॅट कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंबे समय से काम में बिजी थे। जहां प्रियंका लंदन में शूटिंग रही थी। वहीं निक अमेरिका में थे। अब काम से फ्री होकर ये कपल एक-साथ खूब टाइम स्पेंड कर रहा है। आए दिन निकयंका की आउटिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक बार फिर प्रियंका की पति निक संग कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती और रोमांटिक अंदाज में दिख रहा है। इस दौरान मधु चोपड़ा भी बेटी और दामाद संग नजर आई। हाल ही में ये कपल लंच डेट पर पहुंचा। इस दौरान प्रियंका ग्रे टाॅप और प्लाजो पैंट में स्टाइलिश लग रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप, हाफ ओपन हेयर्स और शेड्स से कंप्लीट किया है। वहीं निक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस में हैंडसम लग रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों लंच टेबल पर कोई बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों खिलाखिलाकर हंसने लगते हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

प्रियंका पति निक के गालों पर किस कर रही हैं। वहीं कपल के इस मूमेंट को देखते हुए प्रियंका की मां दूसरी तरफ अपना चेहरा कर लेती हैं।

इन तस्वीरों के अलावा कपल का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मधु चोपड़ा बेटी और दामाद संग ड्रिंक के मजे लेती दिख रही हैं। निकयंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की थी। इसके अलावा प्रियंका मेट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma