क्रिसमस से पहले लाडली मालती संग ट्रिप पर निकलीं प्रियंका, प्लेन की खिड़की से बाहर का नजारा लेती दिखीं मां-बेटी
12/18/2022 4:53:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल जनवरी में बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके साथ वह इन दिनों पैरेंटहुड जर्नी एंजॉय कर रहे हैं। कपल अपनी बेटी के हर पल को खास बनाने की कोशिश में जुटा रहता है। इसी बीच अब प्रियंका बेटी मालती के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गई हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। सनग्लासेज और ब्लैक हैट से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है, जबकि बेटी मालती वाईट शर्ट और ग्रे ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों मां-बेटी प्लेन की खिड़की से बाहर झांकती नज़र आ रही हैं। फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा, "ऑफ वी गो।"
इससे पहले प्रियंका ने बेटी और पति के साथ लॉस एंजिल्स में अपने एक्वेरियम दौरे की एक फोटो शेयर की थी। फैंस प्रियंका की बेटी पर खूब प्यार लुटाते हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी और 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल