ओप्रा विन्‍फ्री संग इंटरव्‍यू में प्रियंका की धर्म पर बात-''मैं हिंदू हूं,बचपन में क्रिश्चियन प्रेयर गाती थी और मेरे पिता मस्जिद में गाने जाते थे''

3/20/2021 9:45:12 AM

लंदन: टीवी पर्सनैलिटी ओप्रा विन्‍फ्री ने कुछ दिन पहले  मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का इंटरव्‍यू किया था, जिसने खूब सुर्ख‍ियां और विवाद बटोरे। वहीं अब ओप्रा विन्‍फ्री के दूसरे एपिसोड में देसी गर्ल यानि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहुंची। ओपरा विनफ्रे संग पीसी का ये इंटरव्यू अगले सप्ताह ब्रॉडकास्ट होगा। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें ओपराप्रियंका से उनकी धार्मिक मान्यताओं और भारत की आध्यात्मिकता पर बात करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने ओपरा को बताया कि बचपन में उनके जीवन पर हिंदू, इस्लाम और क्रिश्चियन तीनों धर्मों का असर रहा। प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विन्‍फ्री के शो पर अपनी किताब 'अनफिनिश्‍ड' को प्रमोट करने पहुंची थीं।

प्रोमो वीडियो में ओप्रा प्रियंका से भारत की 'आध्यात्मिक ऊर्जा' पर बात करती हैं, इस पर प्रियंका कहती हैं- 'हां, अगर आप भारत में हैं तो आप आध्‍यात्‍म से दूर नहीं रह सकते हैं। हमारे यहां कई धर्म हैं। मैं एक कॉन्‍वेंट स्‍कूल में पढ़ी। मुझे वहां ईसाई धर्म के बारे में जानकारी हुई। मेरे पिता मस्‍ज‍िदों में गाते थे, मुझे इस्‍लाम की जानकारी वहां से मिली। मैं खुद एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी।'

प्रियंका ने आगे कहा कि मेरे दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा हमेशा उनसे कहते थे हर धर्म का रास्‍ता एक ही ईश्‍वर की ओर जाता है। पीसी ने कहा- 'मैं हिंदू हूं। मैं पूजा करती हूं। मेरे घर में मंदिर है। मैं जितना कर सकती हूं, उतनी बार यह करती हूं। यदि मैं सच में कहूं तो मैं यह मानती हूं ईश्‍वर है। कोई एक ऐसी शक्‍त‍ि है, जिस पर मैं विश्‍वास करना चाहती हूं।'

इसके साथ ही प्रियंका ने उस डर और असुरक्षा के बारे में भी बात की है, जो 20 साल की उम्र में उन्‍होंने झेला है। प्रियंका कहती हैं-ईमानदारी से कहूं तो एक महिला के तौर पर मैं अब खुद को एक सुरक्ष‍ित जगह पर महसूस करती हूं। जहां मुझे यह लगता है कि मैं 20 की उम्र के दशक में अपने डर और असुरक्षा को पीछे छोड़ सकती हूं। मैं अब उन बातों के लिए परेशान नहीं हो सकती, जिनसे पहले मुझे डर लगता था।


काम की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आईं थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव थे। फिल्म ऑस्कर पहुंच गई है। ऑस्कर में जगह मिलने के बाद प्रियंका काफी खुश हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ एक्टर रिचर्ड मैडन नजर आएंगे। 


 

Content Writer

Smita Sharma