14 फॉलोअर्स...3 पोस्ट...प्रियंका की लाडली का है सीक्रेट इंस्टा अकाउंट, 13 लोगों को फाॅलो करती है डेढ साल की मालती मैरी !

10/10/2023 1:26:04 PM

मुंबई: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका इंस्टा पर एक सीक्रेट अकाउंट इस्तेमाल कर रही हैं।

 इस अकाउंट का हैंडल MaltiMarie रखा गया है और प्रोफाइल फोटो में मालती की वो तस्वीर देखी जा सकती है। यह अकाउंट फिलहाल प्राइवेट है लेकिन यह केवल 13 लोगों को फॉलो करता है और इसके 14 फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा अकाउंट  में अब तक तीन पोस्ट हैं।

अकाउंट पर जो तस्वीर लगी है उसमें मालती मैरी बकरी के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। यही फोटो हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी, जिससे पता चलता है कि यह एक एक्टिव अकाउंट है।

हालांकि प्रियंका और निक ने पहले कभी इस अकाउंट के बारे में बात नहीं की है, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कपल ने अपनी लाडली के लिए एक हैंडल बनाया है, क्योंकि जब उन्होंने अपने कुत्तों डायना, गीनो और पांडा को गोद लिया था, तब उन्होंने उनके लिए अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस ने जनवरी 2022 को सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था। अब मालती  1.5 साल की हो गई है और वह अपने माता-पिता की आंखों का तारा है।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma