Pics: पति निक संग प्रियंका ने एंजॉय किया कैंडल नाइट डिनर, बेटी मालती के साथ खूब मस्ती करती आईं नजर

12/23/2023 4:12:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाकर चलती हैं। वह अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी खुद और फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं और खूब मस्ती करती नजर आती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ विंटर वेकेशन एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं।

 

वह मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने अपने पति और दोस्त संग कैंडल नाइट डिनर एंजॉय किया। पहली तस्वीर में वह डिनर के दौरान पति की गोद में हंसते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह व्हाइट पैंटसूट में गॉर्जियस लग रही हैं।

वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने फ्रेंड के साथ वाइन एंजॉय कर रही हैं।

 

अगली दो तस्वीरों में प्रियंका के बेटी मालती मैरी गाड़ी के साथ खेलती और चेयर पर झूला लेती नजर आ रही है। जबकि आखिरी फोटो में देसी गर्ल अपनी बेटी संग ग्राउंड में क्वालिटी टाइम स्पैंड करती दिख रही हैं।


फैंस देसी गर्ल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वर्कफ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा के लिए यह बेहद बिजी साल रहा। अब वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट्स में नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati