तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया:'मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं' पति निक के वीडियो पर ऐसा कमेंट कर की बोलती बंद

11/23/2021 10:37:40 AM

मुंबई: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट  इंडस्ट्री के सबसे पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस के बीच ये जोड़ी निकयंका नाम से फेमस है। वैसे तो दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा की चर्चा में रहते हैं लेकिन सोमवार देर शाम अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

PunjabKesari

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे 'जोनस' जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने 'चोपड़ा' सरनेम भी हटा दिया था।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों 3 साल बाद तलाक ले सकते हैं। बी-टाउन गलियारों में ये खबर आग की तरह फैलने लगी। वहीं अब प्रियंका एक कमेंट से खुलासा हो गया कि वह तलाक लेना चाहती हैं या अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

दरअसल, तलाक की खबरों के बीच  निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया  जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। वीडियो में निक वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-' सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।' 

PunjabKesari

निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं। प्रियंका ने लिखा-'गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।'इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है। इस कमेट ने  फैंस को राहत देने का काम किया है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा और निक जोसन ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे। दोनों 1 दिसंबर को अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News