प्रियंका ने शेयर की बेटी की प्यारी सी तस्वीर,बड़ी बहन संग खेलती दिखीं मालती मैरी

5/16/2024 2:28:42 PM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद पीसी पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

PunjabKesari

 

हाल ही में प्रियंका ने मालती मैरी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी बड़ी बहन (पीसी की भतीजी)कृष्णा स्काई के साथ खेल रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए पीसी ने लिखा, "पुनर्मिलन।"

PunjabKesari

 

इससे पहले प्रियंका ने एक बेहद खूबसूरत सी लोकेशन से पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका ने गोद में अपनी लाडली को बैठाया था।मालती अपनी मां की टोपी उतारने की कोशिश कर रही थीं। मां-बेटी की खिलखिलाती हंसी ने सबका दिल जीत लिया। वहीं निक अपनी 'दुनिया' को प्यार से निहारते दिख रहे थे।

काम की बात करें तो प्रियंका हेड्स ऑफ स्टेट के अलावा फिल्म 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे। इस फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के सीजन 2 में नजर आएंगी।
 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News