पापा निक को स्टेज पर गाते देख तालियां बजाकर चहकीं नन्हीं मालती, कॉन्सर्ट में प्रियंका की लाडली ने चुराई लाइमलाइट

10/14/2023 4:18:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की डेढ़ साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस मालती की एक झलक देखने को काफी बरकरार रहते हैं। अब हाल ही में नन्ही मालती मां प्रियंका संग पिता निक जोनस के कॉन्सर्ट में शामिल हुई, जहां से उसका पेरेंट्स संग कुछ क्यूट वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो फैंस का खूब दिल जीत रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 
सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती स्टेज पर सॉन्ग गा रहे अपने पापा की तरफ जाती नजर आ रही हैं और प्रियंका उन्हें पकड़ लेती हैं।उसके बाद निक भी अपनी एक्साइटेड बेटी को मिलने के लिए आते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

वहीं, एक वीडियो में मालती नॉइस कैन्सलेशन हेडफोन लगाकर तालियां बजाती नजर आ रही हैं और निक को गाना गाता देख रही हैं। इस दौरान वह खुशी में खूब उछलती दिखती हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं, तो वहीं मालती व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं।  

 

फैंस को निकयांका की लाडली के यह वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं और वे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। अब वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।


 

Content Writer

suman prajapati