हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज तो खुशी से झूमीं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- 21 साल के बाद क्राउन घर वापस लाने के लिए बधाई

12/13/2021 12:06:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब की हरनाज संधू ने इजरायल में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद मिस यूनिवर्स जीतने वाली हरनाज तीसरी इंडियन हैं। इंडिया ने ये टाइटल पूरे 21 साल बाद जीता है। इस तरह इस बड़ी जीत का जश्न पूरा देश जोरों से मना रहा है। फैंस से लेकर स्टार्स तक हरनाज को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हरनाज को एक खास वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।


प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हरनाज के उस पल का वीडियो शेयर किया है जब ताज के लिए विनर के नाम की घोषणा की जा रही थी।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'और नई मिस यूनिवर्स है...मिस इंडिया...21 साल के बाद क्राउन घर वापस लाने के लिए बधाई हो हरनाज संधू।'

 

बता दें हरनाज पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है। हरनाज पेशे से एक मॉडल है। हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 जैसे कई पेजेंट खिताब भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पास इस वक्त दो पंजाबी फिल्में 'यारा दियां पू बारां' और 'बाई जी कुट्टांगे' हैं।


वहीं,प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों रूसो ब्रदर्स के साथ अपने ओटीटी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म सिटाडेल में नजर आएंगी।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati