रुमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता का हाथ थाम इवेंट में पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी, रेड कार्पेट पर दिखाया फैशन का जलवा

3/19/2024 12:21:54 PM

मुंबई: ग्लैमर वर्ल्ड में सोमवार को  स्टाइल आइकन्स अवॉर्ड्स नाइट होस्ट की जिसमें बी-टाउन के कई स्टार्स ने शिरकत की। इस अवार्ड नाइट में टीवी की दुनिया के चर्चित कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने स्टाइलिश एंट्री ली। ये कपल भले ही लोगों के सामने अपने रिश्ते को नहीं कबूलता लेकिन उनकी कैमिस्ट्री बिन कहे बहुत कुछ बता देती है।

PunjabKesari

अवार्ड नाइट में ये कपल हाथों में हाथ थाम पहुंचा। लुक की बात करें तो प्रियंका ऑफ शोल्डर हाई स्लिट शिमरी रेड गाउन में बेहद ही स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स प्रियंका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने बालों में लूज कर्ल डाले थे। अंकित की बात करें तो वह फ्राॅमर्ल कपड़ों में हैंडसम दिखे। इस कपल ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दिए।

 

PunjabKesari

बीते दिनों ही अंकित और प्रियंका अपनी शादी को लेकर चर्चा में आए थे। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई ये आग की तरह फैल गई।

PunjabKesari

 

 

फैंस के बीच खबर को फैलते देख प्रियंका चौधरी ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर त कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ मीडिया पोर्टल पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने बिना किसी नाम का लिए कहा, 'अभी मार्च चल रहा है, लेकिन लगता है कि कुछ मीडिया पोर्टल्स का अप्रैल फूल जल्दी आ गया।'  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News