Video: रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काय इज पिंक' का ये गाना

10/2/2019 2:33:17 AM

मुंबईः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें प्रियंका फिल्म द स्काय इज पिंक से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रही है। 

प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है और इसी बीच फिल्म का गाना 'पिंक गुलाबी स्काय' रिलीज कर दिया गया है।

जैसे कि आप देख सकते हैं कि गाने के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ डिस्को करती नजर आ रही हैं।


उनके साथ जायरा वसीम और रोहित सराफ भी हैं। गाने को पार्टी नंबर कहना गलत होगा लेकिन इतना कहा जा सकता है कि गाना सुनने के लिहाज से मजेदार है और वीडियो के साथ अच्छा लगता है।

Pawan Insha