पर्दे जैसी ड्रैस में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

8/18/2017 2:23:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुई है। तस्वीरें तब ली गईं जब प्रियंका मुंबई वापस लौटीं। इस दौरान प्रियंका ने क्रीम कलर की ड्रैस पहनी हुई थी।

जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका बेवॉच के बाद अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ रिबेल विल्सन और लिआम हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं।

 बता दें कि प्रियंका अपनी दूसरी फिल्म 'अ किड लाइक जेक’ की शूटिंग में अभी बहुत बिजी हैं।‘इजंट इट रोमांटिक’ प्रियंका का हॉलीवुड में थर्ड प्रोजेक्ट होगा। इसके अलावा प्रियंका अमेरिका के मशहूर टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग से अमरिका के लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं हैं।