बॉयफ्रेंड निक के साथ प्रियंका की दिखती है जबरदस्त केमिस्ट्री, ये तस्वीरें हैं इस बात की गवाह

7/15/2018 5:05:37 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्‍ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। वह बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।

वहीं उनकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो प्रियंका दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। इतनी ही नहीं दोनों एक साथ भारत आए थे।

भारत में प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से भी मिलवाया। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हालांकि दोनों की उम्र में कापी फांसला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू  दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

दोनों एक साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि प्रियंका और निक जल्द ही सगाई करने वाले हैं।

अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि पूर्व विश्व सुंदरी ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई।

हॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई।

प्रियंका इंस्टाग्राम पर उनसे भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। 

 

Punjab Kesari