बाहों में बाहें डाल निक के साथ शादी में पहुंची प्रियंका, फ्रंट कट ड्रेस को यूं संभालती आई नजर

6/12/2018 2:28:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुुर्खियां बटौर रही हैं। वह दोनों अक्सर एक-साथ कई बार स्पाॅट भी हुए हैं।

 

 

हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई पुष्टी नहीं की है। हाल ही में प्रियंका निक के कज़िन Rachel Tamburelli की शादी में शामिल होने न्यू जर्सी पहुंची थीं। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

 

 

जिसमें प्रियंका ने ग्रीन कलर की फ्रंट कट ड्रेस पहनी हुई है। वही निक ने ब्लू कलर का सुट पहना हुआ था। इस फ्रंट कट ड्रेस में प्रियंका कहर तो ढा रही थी लेकिन तस्वीरें देख लग रहा है कि उन्हें इस ड्रेस कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी।

 

 

दरअसल, फ्रंट कट की वजह से प्रियंका कई बार ड्रेस को संभाली दिखी। दोनों की बात करे तो हमेशा की तरह  एक दुसरे के बेहद करीब नज़र आए। 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari