मंगेतर निक का हाथ थामें ड‍िनर डेट पर स्पाॅट हुई प्रियंका, तस्वीरों में दिखीं क्यूट कैमिस्ट्री

9/30/2018 11:18:58 AM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इम दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं हाल ही में उनके मंगेतर निक जोनस अपने ब‍िजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। बीती रात दोनों को एक- साथ स्पॉट किया गया। ये कपल यहां डिनर डेट पर गए थे।

इस दौरान प्रियंका ब्लैक ड्रेस पहने मजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही है। वहीं निक ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आए।

दोनों एक- साथ काफी खुश दिखाई दिए।सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। प्र‍ियंका-न‍िक की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। 

 

इससे पहले निक प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे। ईशा अंबानी की सगाई के बाद प्रियंका निक के साथ नहीं गईं बल्कि सीधा मुंबई लौट आईं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई थीं।


बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की तस्वीरें शामिल थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

 

Neha